कवर्धा भाजपा मंडल और गडरिया समाज के द्वारा देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वी जयंती के अवसर पर आज नगर के पाली पारा में स्थापित लोकमाता अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा के सामने संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अहिल्या बाई होलकर के जीवनी को साझा करते हुए बताया कि अहिल्या बाई बचपन से ही समाज में अपनी प्रतिभा के लिए जानी जाती थी, और सामाजिक उत्थान के लिए उन्होंने कई बड़े काम किए हैं। समाज के विकास,समाज के लोगो को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की। उनके दिखाएँ हुए रास्ते में हम सब मिलकर विकास की गति में हैं।इसी कड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा के द्वारा देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन संघर्ष और सामाजिक सुधारों, सड़क एवं जल व्यवस्था, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता, महिला सशक्तीकरण के संबंध में योगदान को सारगर्भित में समझाया गया। इसके साथ ही पाली समाज के लोगो ने भी अपनी आराध्य देवी अहिल्या बाई होलकर की जीवनी को समाज के सामने रखें हैं।
गड़रिया समाज के लोगों ने भाजपा सरकार के तरफ़ अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम की तारीफ़ की हैं। साथ ही गड़रिया समाज के युवा साथी राहुल पाली के नेतृत्व में समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से कवर्धा नगर में यातायात थाना के सामने चौक को देवी अहिल्या बाई होलकर चौक के नामकरण करने की मांग की हैं। इस मांग की तारीफ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने कहा कि शहर के एक चौराहे का नाम अहिल्या बाई होलकर के नाम से जाना जाएगा। इस विषय पर सभी से चर्चा करके निर्णय किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगो ने भाजपा और नगर पालिका अधक्ष्य और जिला भाजपा का आभार व्यक्त किया हैं।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा,शहर अध्यक्ष महिला नेत्री सतविंदर पहुजा, नवीन ठाकुर,भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी और चर्चा में कवर्धा जिला गडरिया समाज के पदाधिकारी सहित पाली समाज के लोग शामिल हुए।