रेंगाखार कला – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेंगाखार कला के नवनियुक्त प्रभारी कामू बैगा आज एक दिवसीय दौरे पर रेंगाखार वनांचल पहुँचे। प्रथम आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नारियल भेंट कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कामू बैगा ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें संगठन के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें यह जिम्मेदारी देने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष होरीराम साहू का भी आभार व्यक्त किया।
आगामी 1 अगस्त को मंडल/सेक्टर स्तर पर बैठक
कामू बैगा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल एवं सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु 1 अगस्त 2025 को सभी सेक्टरों में बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी गठन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना ही प्राथमिकता है।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुमरन सिंह धुर्वे, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह धुर्वे, वरिष्ठ नेता प्रभाती मरकाम, नेकलाल मरावी, नरेंद्र मानिकपुरी, गजराम टेकाम, अमर सिंह कुशरे, हंसराम धुर्वे, उनेश्वर धुर्वे, जागृत दास, सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।