कबीरधाम।
नामदेव समाज कबीरधाम को अनेक उपलब्धियाँ दिलाने का श्रेय जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव एवं उनकी कुशल नेतृत्व टीम को जाता है। उनके मार्गदर्शन में समाजहित में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके कारण जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में उनके प्रति सकारात्मक माहौल बना। इसी विश्वास के आधार पर समाज ने उन्हें पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुनकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. श्री रवि शंकर नामदेव को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कुछ समय पूर्व श्री अभिताभ नामदेव ने पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नए चुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद जिला सचिव द्वारा विधिवत चुनाव प्रक्रिया अपनाते हुए जिलेभर के सदस्यों को आमंत्रित किया गया, लेकिन जिलाध्यक्ष पद के लिए उनके विरुद्ध कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं हुआ, जिसके चलते वे सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सभा में जिले के सभी पुराने पदों को शून्य घोषित कर आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
—
नवनिर्वाचित पदाधिकारी – नामदेव समाज जिला कबीरधाम
संरक्षक:
शिव कुमार नामदेव
अशोक नामदेव
पुरन लाल नामदेव
चंद्र कुमार नामदेव
जिलाध्यक्ष: अभिताभ नामदेव
उपाध्यक्ष: चंद्र कुमार नामदेव
जिला सचिव: कैलाश नामदेव
जिला कोषाध्यक्ष: विजय नामदेव
जिला मीडिया प्रभारी: बसंत नामदेव
सह–सचिव: हेमंत नामदेव
नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष: राजेश कुमार नामदेव
नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष: सुनील आनंद नामदेव

—
समाज में उत्साह का माहौल
मीडिया प्रभारी बसंत नामदेव ने बताया कि समाज में खुशी और उत्साह का वातावरण है। किसी भी सदस्य ने पदाधिकारी बदलने की इच्छा नहीं जताई, क्योंकि वर्तमान टीम समाजहित में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है।
आज कबीरधाम जिले में नामदेव समाज का भव्य भवन मौजूद है। हाल ही में 17 नवंबर 2025 को आयोजित समाज जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंच से अभिताभ नामदेव एवं उनकी टीम की खुले मंच से सराहना की तथा भवन में एक और मंज़िल निर्माण की घोषणा की। इससे पूर्व सांसद संतोष पांडेय द्वारा भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है।













