The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Thursday, July 3, 2025
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहुंचे श्रद्धालुओं का सीताराम संकीर्तन मंडली के साथ किया अभूतपूर्व स्वागत

भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी

The Fire News by The Fire News
June 30, 2024
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहुंचे श्रद्धालुओं का सीताराम संकीर्तन मंडली के साथ किया अभूतपूर्व स्वागत
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 30 जून 2024। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अयोध्या में विराजित प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहुंचे 71 श्रद्धालुओं का सीताराम संकीर्तन मंडली के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रभु रामलला की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। उन्होंने अयोध्या से दर्शन करके आए श्रद्धालुओं का कवर्धा विधायक कार्यालय में तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर, शॉल, श्रीफल भेंटकर अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया। जिससे उनकी यात्रा और भी स्मर्णीय बन गई। उन्होनें सभी श्रद्धालुओं से अयोध्या दर्शन यात्रा के अनुभव के बारे में जाना। भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मोदी की गांरटी को पूरा करते हुए प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है।

IMG 20240630 WA0013 2उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अयोध्या के रामलला दर्शन के महत्व को बताते हुए कहा कि रामलला का दर्शन हर श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और पवित्र अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि समाज के लंबे संघर्ष लगभग 500 साल के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण हुआ है और भगवान श्रीराम विराजित हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की है जिससे पूरे प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है और भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु अपने गांव में जाकर रामलला दर्शन से प्राप्त आनंद की अपनुभूति का अनुभव जरूर साझा करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि रामलला का दर्शन करना एक अत्यंत पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव है। अयोध्या में रामलला के दर्शन से मन को शांति और आत्मा को संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र अनुभव का लाभ उठा सके और भगवान राम के आर्शीवाद से अपना जीवन धन्य बना सके।

IMG 20240630 WA0015 1श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी

IMG 20240630 WA0014 1भगवान राम लला में तीर्थ दर्शन कर लौटे माताओं और बुजुर्गों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को “बेटा श्रवण कुमार“ की उपाधि दी। तीर्थ यात्रा कर लौटे बुजुर्ग माताओं ने कहा “हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हम अयोध्या जाएंगे। हमने अयोध्या में हम सबके आराध्य देव प्रभु राम जी के बाल्य काल का दर्शन किए साथ ही काशी में विराजित काशी विश्वनाथ बाबा का भी दर्शन किए। हम सबका यह धार्मिक यात्रा बहुत मंगल मय और यादगार रहा। रास्ते मे हम सबको किसी भी चीज की तकलीफ नही हुई। सुबह से शाम तक भरपेट नास्ता, भोजन, दही, पापड़ सलाद मिलता था। घर से भी ज्यादा हमारा ख्याल वहां रखते थे। तीर्थ यात्रियों ने इस यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आशीर्वाद देते हुए आभार जताया और “श्रवण कुमार बेटा“ की उपाधि भी दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, रामबिलास चंद्रवंशी, मनिराम साहू, निर्मल द्धिवेदी, अमर कुर्रे, प्रदीप केवर्थ, मंजीत बैरागी, नरेन्द्र मानिकपुरी, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

IMG 20240630 WA0011 1उपमुख्यमंत्री शर्मा को श्रद्धालुओं ने भेंट किए प्रभु श्री रामलला की छायाचित्र

IMG 20240630 WA0012 1अयोध्या में विराजित प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहुंचे श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को प्रभु श्री रामलला की छायाचित्र भेंट की। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रभु श्री रामलला का मंदिर बहुत ही सुंदर और लाजवाब है, जहां पर अद्भुत नजारा देखने मिला। श्रद्धालुओं ने अयोध्या दर्शन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित भी किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या दर्शन योजना के तहत की गई यह यात्रा उनके लिए अत्यंत सुखद और पवित्र रही। उन्होंने रामलला के दर्शन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस धार्मिक स्थल की आध्यात्मिक ऊर्जा से बहुत शांति और संतोष मिला। श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

IMG 20240630 WA0010 1उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत कबीरधाम जिले के 71 श्रद्धालुओं को इस योजना के लाभ लेने के लिए चयन किया गया था। इन सभी लाभार्थियों को 26 जून 2024 को कवर्धा भारत माता चौक से बस में बैठाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया था। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जेवरा सिरसा पहुंचे थे जहां पर सभी श्रद्धालुओं से मुलाकात करते हुए उनके बस में बैठकर दुर्ग रेलवे स्टेशन तक साथ में यात्रा की थी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से बात करते हुए उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी थी तथा दुर्ग रेलवे स्टेशन में कबीरधाम के यात्रियों को उनके निर्धारित कोच में बैठाकर ट्रेन को दुर्ग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

जिले में प्री.बी.एड तथा प्री.डी.एल.एड परीक्षा दो पालियों में हुई आयोजित

Next Post

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

वन महोत्सव के अवसर पर  श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

वन महोत्सव के अवसर पर श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

July 3, 2025
छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

July 2, 2025
शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण
छत्तीसगढ़

शासन-प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग का शिक्षा के व्यवसाय को खुला संरक्षण

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा: कैलाश चंद्रवंशी ने मरका और कृतबांधा क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

July 2, 2025
छत्तीसगढ़

विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत: डॉ. वीरेन्द्र साहू

July 1, 2025
ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन

July 1, 2025
Next Post

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!