The Fire News
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
Sunday, February 15, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
The Fire News
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • भ्रष्टाचार खबर
  • रोजगार खबर
  • किसान खबर
  • आदिवासी खबर
  • खबर जरा हटके
  • हमर गांव गंवई
  • महिलाओं की बात
  • गांव की खबर
  • वायरल खबर
  • संजय की कलम से

“सशक्त मन – उज्ज्वल भविष्य” : सीबीएसई के तत्वावधान में अभ्युदय विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर प्रभावशाली प्रशिक्षण सम्पन्न

The Fire News by The Fire News
February 15, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

कवर्धा – विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित, नगर के कोलाहल से दूर संस्कारक्षम वातावरण में स्थित अभ्युदय स्कूल में दिनांक 14.02.2026, शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) के तत्वावधान में “Promoting Mental Health and Wellness”विषय पर एक दिवसीय रोचक एवं प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया।सी.बी.एस.ई. द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ श्री जी.वी.डी. कृष्णा मूर्ति,अंबुजा विद्यापीठ बलौदा बाजार एवं श्रीमती अनिता छेत्री राठी, कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यशाला अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक अर्पण के साथ हुआ, जिससे समूचा वातावरण ज्ञान, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा।

IMG 20260215 WA0110

कार्यशाला के दौरान मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव के विभिन्न आयामों पर सूक्ष्म एवं विश्लेषणात्मक दृष्टि डाली गई। प्रशिक्षण सत्र में तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकें, सकारात्मक चिंतन, आत्म-देखभाल, समय प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, स्वानुशासन, योग एवं ध्यान की उपयोगिता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। चिंता, अवसाद, भय, ओवर थिंकिंग जैसे समकालीन ज्वलंत विषयों को वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक आधार पर परिभाषित करते हुए उनके समाधान के व्यावहारिक उपाय प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संतुलित मानसिक अवस्था न केवल बौद्धिक क्षमता को सुदृढ़ करती है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, कार्यक्षमता एवं निर्णय क्षमता को भी प्रभावी बनाती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि स्वानुशासन, सकारात्मक चिंतन, समय प्रबंधन, नियमित योग एवं ध्यान जैसी गतिविधियाँ मानसिक दृढ़ता को विकसित करती हैं, जिससे व्यक्ति तनाव को ऊर्जा में रूपांतरित कर सकता है। उन्होंने यह भी प्रतिपादित किया कि सशक्त मानसिक क्षमता ही शारीरिक स्फूर्ति, कार्यनिष्ठा और दीर्घकालिक सफलता का आधार है।

IMG 20260215 WA0112

इस कार्यशाला में मेजबान विद्यालय के साथ नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गुरुकुल पब्लिक स्कूल, होली किंग्डम पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों की भाव-भंगिमा एवं उत्साह यह दर्शा रहे थे कि वे विषय की गहनता को आत्मसात कर उसे अपने शैक्षणिक जीवन में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री तोरण साहू ने अपने उद्बोधन में कहा -“स्वस्थ मन ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण के माध्यम से ही विद्यार्थियों का वास्तविक विकास संभव है।”

उन्होंने संतुलित जीवनशैली अपनाने, संयम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के एकेडमिक हेड श्रीमती व्ही. शोभा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—

“मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ही शैक्षणिक उत्कृष्टता का आधार है। जब मन सशक्त होता है, तभी व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव होता है। संयम ही तनाव रूपी संकट का ब्रह्मास्त्र है।

IMG 20260215 WA0111

समापन अवसर पर प्राचार्य एवं एकेडमिक हेड द्वारा दोनों रिसोर्स पर्सन को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।यह कार्यशाला न केवल शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, बल्कि मानसिक दृढ़ता और शारीरिक क्षमता के समन्वित विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल भी सिद्ध हुई। गौरतलब है कि अभ्युदय प्रबंधन समिति सदैव ऐसे शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सतत प्रयत्नशील रहती है, जिनके माध्यम से शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। समिति का विश्वास है कि प्रशिक्षित, जागरूक एवं संवेदनशील शिक्षक ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सशक्त आधारशिला होते हैं।

इसी उद्देश्य से विभिन्न विषयगत कार्यशालाओं, उन्नयन प्रशिक्षण सत्रों तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन सुनियोजित ढंग से किया जाता है, ताकि शिक्षक नवीन शिक्षण विधियों, मनोवैज्ञानिक समझ एवं समसामयिक शैक्षिक आवश्यकताओं से निरंतर अद्यतन रह सकें और विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक तथा नैतिक विकास में प्रभावी योगदान दे सकें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

The Fire News

The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

February 15, 2026
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले के राहौद इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है।

February 14, 2026
छत्तीसगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का स्वर्णिम स्वागत, प्रदेश को दिलाया डबल गोल्ड , इस वर्ष 50 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

February 13, 2026
छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

February 13, 2026
छत्तीसगढ़

गुरुकुल के क्रीड़ा शिक्षक रामू सिंह ठाकुर का हुआ इंडोनेशिया- इंडिया बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में चयन 

February 13, 2026
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर काम पूरा करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 

February 11, 2026

Tags

#cgnews #kawardhanews #vijaysharma #duptycm #raipurnews #latestnewscg #deputyCM #Vijaysharma #kawardhanews #latesrnewscg Bhavna bohra MLA Pandariya Central scheme PMyojna Latestnews chhattisgarh Cgbjym maniramsahu kawardhanews Cgnews latestnews latestcgnews Chhattisgarh news latestnews cgnews Dr Abhishek pallav kawardhanews cglatestnews thefirenews Kawardha news Kawardha news cgnews hit-and-run Latestcgnews thefirenewslive raipurnews cgjob governmentjjob cgjob job news viralnews Petrol pump strike driverstrike truck driver strike hit and run Savitri bai fule savitribai savitribaiphoole jayanti Jyoti Rao fule Vijay Sharma cgnews cglatestnews kawardhanews thefirenews VijaySharma cgnews latestnews deputycm Vijay Sharma kawardha News cglatestnews thefirenews
The Fire News

संजय यादव
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। राजधानी में पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


The Fire News

'The Fire News' मतलब समझौता की कोई गुंजाइश नहीं, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार की खबरें आग की लपटों की तरह तेज होगी। यही उद्देश्य है और यही उदय का कारण है।

Owner & Editor : Sanjay Yadav
Contact : 9755419813,   Office : 8602058506
Mail : thefirenews123@gmail.com

Office Adress : Maa Karma, Nagar Ward No 02, Kawardha, 491995, Chhattisgarh
Address : Near Sumit Bazar, Lohara Road Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • हमसे जुड़ें
  • लॉगिन

©2024 The Fire News | Designed by Raj Barwe All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!